घर में सोए युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव बधूपुरा में घर में सोए युवक को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव बधूपुरा निवासी मुंतियाज ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि रविवार को उसका पुत्र रिजवान घर में सोया हुआ था। Kairana News

इसी दौरान प्रातः करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा तथा धारदार हथियार से उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। चींख-पुकार होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसका कुछ पता नही चल सका। उसने अपने पुत्र को उपचार के लिए शामली के निजी अस्पताल में भर्ती करा रखा है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:–  गर्मी से दिल्ली बेहाल, अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

About The Author

Related Posts