Delhi Yamuna News: सावधान दिल्ली! यमुना का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, प्रशासन अलर्ट

Published On

Delhi Yamuna water level: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता का कारण बन गया है। पुराने लोहे के पुल के पास पानी का स्तर चेतावनी रेखा को पार कर चुका है, जिसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि इस बार हालात 2023 जैसे गंभीर नहीं होंगे और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Delhi Yamuna News

रविवार सुबह 8 बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज (पुराना लोहे का पुल) के पास यमुना का जलस्तर 204.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर 205.33 मीटर से कुछ कम है। बीते दिनों में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, हथिनकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी भी बाढ़ के खतरे को बढ़ा रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार को जलस्तर में हल्की कमी देखी गई है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं, जिससे पानी के बहाव में तेजी आई है। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में खतरे की संभावना को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, यमुना में चेतावनी स्तर 204.5 मीटर, खतरे का स्तर 205.3 मीटर और 206 मीटर पर निकासी का स्तर निर्धारित है। इस सीमा को पार करने पर निचले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। बाढ़ के खतरे का आकलन करने के लिए ओल्ड रेलवे ब्रिज एक प्रमुख मापक केंद्र के रूप में कार्य करता है। Delhi Yamuna News

Varanasi temple accident update: मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी, 7 झुलसे

About The Author

Related Posts