लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए केंद्र ने

Published On

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तेजी से बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य सरकारों को लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों को भेजें एक पत्र में कहा कि देश के कई भागों में तापमान तेजी से बढ़ने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग का भी यही अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू चलेगी।

यह भी पढ़ें:– पंजाब: वसीका नवीस 20,000 रिश्वत लेते गिरफ़्तार

क्या है मामला

पत्र में कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकारों को स्थिति पर लगातार निगाह रखनी चाहिए और आम जनता को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। तापमान की प्रतिदिन और सप्ताहिक आधार रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए और नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा होनी चाहिए। मंत्रालय ने आम जनता के लिए एक परामर्श पत्र भी जारी किया है जिसमें लू के बचाव करने के उपाय सुझाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि लू के प्रकोप से बचने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए और गर्म हवाओं के सीधे प्रभाव से बचा जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने अस्पतालों में भी लू प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts