कण्डेला ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का आरोप, जांच को पहुंचे सीओ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव औदरी निवासी अख्तर अली की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की गई थी शिकायत, ईंट भट्ठे पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच में झूठे पाए गए आरोप

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने गांव कण्डेला में स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचकर मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत की जांच की। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव औदरी निवासी अख्तर अली ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायती-पत्र भेजकर अपने परिवार समेत कई लोगो को बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि सीओ की जांच में आरोप झूठे पाए गए।

सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने के आरोपों की जांच की। इस दौरान भट्ठे पर मौजूद ठेकेदार, मुनीम व मजदूरों ने सीओ के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और उसके परिवार का कोई भी सदस्य भट्ठे पर नही मिला। सीओ ने भट्ठे पर मजदूरी करने वाले अन्य मजदूरों व ठेकेदार को कार्यालय पर आकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। सीओ की जांच-पड़ताल के चलते ईंट भट्ठा संचालक के चेहरे की हवाइयां उड़ी रही।

इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, हेड कांस्टेबल हरिओम व दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, सीओ ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा उसके पुत्र, पुत्रवधु व अन्य लोगो को ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई थी। मामले की जांच की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही नही मिले है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल

About The Author

Related Posts