कांग्रेसियों ने जन्मदिन पर इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Indira Gandhi Jayanti: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 108वां जन्मदिन जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के गांव पंजीठ स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आज के समय में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री होती तो पाकिस्तान छोड़िए, अमेरिका भी थर-थर कांपता।

उनके साहस, संकल्प व दूरदर्शिता के चलते उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आयरन लेडी के खिताब से नवाजा गया था। जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान ने कहा कि इंदिरा के प्रधानमंत्री रहते हुए दुनिया के किसी देश को भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नही हुई। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कराकर दुनिया को अपने फैसले व इच्छाशक्ति से रूबरू कराया था। आज सम्पूर्ण देश इन्दिरा गांधी को श्रद्धा के साथ में नमन कर रहा है। इस अवसर पर आदिल अंसारी, जावेद अहमद, इब्राहिम सिद्दीकी, सुहैब खान, कारी ज़ुलफान, साबिर, अलीम आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Home Loan लेने से पहले जान लें ये जरूरी बात, बैंक वाले कभी नहीं बताते …

About The Author

Related Posts