सावधान! दिल्ली में फिर से डेंगू, बढ़ रहे हैं मामले

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का फिर से मामले बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के छह नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस साल अब तक डेंगू के मामलों की संख्या 48 हो गई है। तीनों नगर निगम की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए। मच्छर जनित डेंगू के संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले साल राजधानी में डेंगू से 23 लोगों की हुई थी मौत

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1 जनवरी से 12 मार्च के बीच डेंगू के पांच, 2020 में छह, 2019 में तीन, 2018 में नौ और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे। मच्छर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे। इसके अलावा 23 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में अब तक मलेरिया के चार और चिकनगुनिया के आठ मामले

राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक थी। साल 2016 में डेंगू से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 10 थी। दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 और 2016 में 10-10 मौत दर्ज की गई थीं। नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के चार और चिकनगुनिया के आठ मामले सामने आए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts