Road Accident: मजदूरों को लेकर जा रही डबल डेकर बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल, दो गंभीर
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Road Accident: थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनोरा पुल के पास एक डबल डेकर बस पलट जाने से कई लोग घायल हो गए। प्राइवेट बस हमीरपुर से हाथरस और इगलास जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये लोग ईंट भट्टे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर किया गया है। Firozabad News
चालक को झपकी आने की चर्चा सुबह तड़के हुए बस हादसे में 18 लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको आगरा रैफर कर दिया गया है। एक घायल यात्रीं ने बताया कि सुबह तड़के चालक को नीद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। बस के पलटने की सूचना पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
ये लोग हुए घायल | Firozabad News
बस में हुए घायलों में 26 वर्षीय उर्मिला, 40 वर्षीय विमला, 27 वर्षीय संदीप, 12 वर्षीय देवेंद्र, 20 वर्षीय हरवेश, 20 वर्षीय संजय,35 वर्षीय संतोष रानी, 15 वर्षीय रेखा, 20 वर्षीय चंद्रलेखा, दो वर्षीय नैंसी, 22 वर्षीय लोकेश, 10 वर्षीय ओम,18 वर्षीय अंकित,15 वर्षीय प्राची, 24 वर्षीय रंजीत, 16 वर्षीय चांदनी आदि घायल हुए है।
यह भी पढ़ें:– हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, कुत्तों ने नोंचा