थाना समाधान दिवस में पहुंची आठ शिकायतें, तीन निस्तारित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित आठ शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी आदि से सम्बंधित आठ शिकायती प्रार्थना-प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। Kairana News

शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एसडीएम ने शिकायतों के धरातलीय निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान सीओ श्यामसिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत, अपराध निरीक्षक कमल किशोर आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया ’आशीर्वाद समारोह

About The Author

Related Posts