शिक्षा और रोजगार
राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार लोधी का तहसील में हुआ विदाई समारोह आयोजित
तहसील स्टाफ ने शॉल ओढ़ाकर दी विदाई परिजन भी रहे विदाई समारोह में उपस्थित
- हर्ष उल्लास के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया।
बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) शिकारपुर तहसील सभागार में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार लोधी का हुआ विदाई समारोह आयोजित जिसमें एसडीएम तहसीलदार ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बुलंदशहर (Bulandshahr) के जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग व जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार एवं शिकारपुर तहसील अध्यक्ष समय सिंह सहित तमाम लेखपालों ने सामूहिक रूप से शॉल ओढ़ाकर दी भावभीनी विदाई तथा तहसील में कानून गो सतीश कुमार लोधी द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जमकर तारीफ की
यह भी पढ़ें:– राहुल गांधी मामले को लेकर तानाशाही कर रही है सरकार : विधायक
गई कानून गो ने बताया है कि मैंने करीब 32 वर्ष सरकारी सेवा दी है और आज मेरा रिटायर्डमेंट शिकारपुर तहसील से हुआ है सरकारी नौकरी की शुरुआत खुर्जा तहसील से की थी मैने हमेशा पीड़ित की मदद की है और करनी भी चाहिए कानून गो सतीश कुमार लोधी के परिजन ढोल नगाड़ों के साथ विदाई कराकर डिबाई अपने घर लेकर रवाना हो गए इस मौके पर शिकारपुर (Shikarpur) तहसील अध्यक्ष समय सिंह लेखपाल नीरज कुमार ईश्वर चंद हुकम सिंह प्रभाकर राजपाल सिंह सम्मी नरेंद्र सिंह अंकित कुमार मुरारी लाल शर्मा मुकेश शर्मा नरेंद्र कुमार तेजवीर सिंह व राजेश्वरी राजवीर सिंह गुड्डन सिंह रामू सिंह राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।