Greater Noida Tiranga Rally: ग्रेटर नोएडा में किसानों की तिरंगा बाइक रैली, सिरसा टोल तक भारत माता के जयकारे गूंजे

Published On

Greater Noida Tiranga Rally: ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को देशभर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की गौतम बुद्ध नगर इकाई ने भव्य बाइक रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों किसान राष्ट्रीय ध्वज थामे जोश और देशभक्ति के साथ सम्मिलित हुए। Greater Noida News

रैली की शुरुआत ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से हुई और यह यमुना विकास प्राधिकरण, पी-3 गोलचक्कर, कसाना होते हुए पेरीफेरल रोड स्थित रामपुर सिरसा टोल तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में किसानों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते रहे।

हरे और सफेद पगड़ी पहने किसान, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ते रहे। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए। भारी पुलिस बल एवं यातायात कर्मियों को तैनात किया गया, जबकि ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया।

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यह रैली जीरो प्वाइंट धरना स्थल से प्रारंभ हुई थी, जिसका उद्देश्य किसानों की लंबित मांगों को लेकर सरकार तक स्पष्ट और सशक्त संदेश पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को ठोस व सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

भाकियू के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूर्णत: शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। इस रैली के माध्यम से किसानों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुटता का परिचय दिया और सरकार से अपील की कि किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लिए जाएं। उनके अनुसार, किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। Greater Noida News

Chappal march against Discom: विधायक के नेतृत्व में डिस्कॉम के खिलाफ चप्पल मार्च

About The Author

Related Posts