सर्जिकल मास्क और वेंटीलेटर के निर्यात की साजिश किसकी शह पर हुई : राहुल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल मास्क, वेंटिलेटर तथा अन्य उपकरणों के निर्यात की अनुमति देने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एक सोची समझी साजिश करार दिया और सवाल किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह के बावजूद यह कदम किसकी शह पर उठाया गया है। गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संम्बोधित करते हुए ट्वीट किया, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, डब्लूएचओ की वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं?

  • इस अनुमति को कोरोनो वायरस के मद्देनजर एक आपराधिक साजिश बताया
  • सरकार से पूछा, ‘ये खिलवाड़ किन ताकतों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है।
  • इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार के इस रवैये की आलोचना की
  • आरोप लगाया कि उसने 10 गुना ज्यादा दाम पर इस समान का निर्यात किया गया है।
  • सरकार के उस आदेश को भी पोस्ट किया है जिसमें इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गयी है।

About The Author

Related Posts