गंभीर ने ‘आप’ के तीन नेताओं को भेजा मानहानि नोटिस

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी मालेर्ना के खिलाफ कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक’ पर्चे बांटे जाने के मामले में खुद को आरोपी बनाए जाने को लेकर ‘आप’ के तीन वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार को मानहानि का नोटिस भेजा। गंभीर ने ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और श्रीमती मालेर्ना को नोटिस भेजकर इस मामले में बिना शर्म माफी मांगने और उन पर लगाए गए आरोपों को वापस लेने को कहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से ‘आप’ उम्मीदवार मालेर्ना ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में गंभीर पर अपने संसदीय क्षेत्र में उनके खिलाफ ‘अश्लील तथा आपत्तिजनक’ टिप्पणी वाले पर्चे बांटने का आरोप लगाया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts