भगवामय हो गया गाजियाबाद, चारों ओर गूँजे शिवा और राणा के जयघोष

Published On

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर गाजियाबाद में भव्य हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव, महिलाओं और बच्चों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नवयुग मार्केट स्थित बलिदान पथ पर आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव ने न केवल शहरी क्षेत्रों को बल्कि ग्रामीण इलाकों को भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जोड़ दिया। वातावरण में एक गूंज थी,”जय शिवाजी, जय भवानी”, और हर तरफ भगवा रंग की ध्वजाएं लहराते हुए प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा गाजियाबाद एक महान साम्राज्य का हिस्सा बन गया हो। कार्यक्रम की शुरुआत कवि वागीश दिनकर और कवि दीपक दीप की ओजस्वी कविताओं से हुई। Ghaziabad News

भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। महिलाओं ने मराठी वेशभूषा में अपने जत्थे के साथ जावा मोटरसाइकिलों पर यात्रा की, जो शेर-ओ-शायरी से सजे पगड़ीधारी सिरों से और भी अधिक प्रभावी हो गई। ठाकुरद्वारा मंदिर से निकली महिलाओं के कलश और खड्ग वाहिनी की बालिकाओं के तलवारबाजी के अद्भुत प्रदर्शन ने उत्सव में जान डाल दी।महिला सशक्तिकरण के तहत शिवाजी महाराज, राणाप्रताप, जीजाबाई और महारानी अबक्का के प्रतिरूप मंच पर उपस्थित हुए, जो इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेवाड़ के महाराजा विश्वराज सिंह थे, जो महाराणा प्रताप के 77वें पीढ़ी के वंशज हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मेवाड़ शासन ने चौकियों की स्थापना करके बाहरी आक्रमणों से देश की सुरक्षा की थी। उन्होंने महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी पद्मावती, रानी कर्णावती, पन्नाधाय, मीराबाई जैसी महिला महापुरुषों का योगदान अनमोल है और आज भी यह परंपरा जारी है। उन्होंने गाजियाबाद के लोगों को महाराणा प्रताप का सम्मान करने के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील विष्णु शंकर जैन ने भारत में हिन्दू समाज के स्वाभिमान को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की आवाज को दबाया जा रहा है और हिन्दू हित की बात करने वालों को जेल में डाला जा रहा है।

उनका कहना था कि 22 जनवरी 2024 भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन होगा, जब हमें ज्ञानवापी को मुक्त कराकर उसे उसका सम्मान लौटाना होगा। उन्होंने शिवाजी महाराज के सपने को पूरा करने की बात की।कार्यक्रम के दौरान नाटकबाज थियेटर ग्रुप द्वारा शिवाजी के समय की ऐतिहासिक परिस्थितियों का जीवंत मंचन किया गया, जिसे सभी ने सराहा। इस नाट्य प्रस्तुति ने उस समय के वीरता और संघर्ष को सही रूप में दर्शाया। कार्यक्रम का समापन भारत माता आरती से हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय भावना और जोश भर दिया।

ऐतिहासिक उत्सव में यह गणमान्य रहे मौजूद | Ghaziabad News

इस ऐतिहासिक उत्सव में कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें कैलाश चंद, महंत नारायणगिरी, सांसद अतुल गर्ग, केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मयंक गोयल और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। इसके अलावा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, कथावाचक अरविंद भाई ओझा, जीवन ऋषि, दीपांकर जी महाराज और कई प्रमुख VIP मेहमानों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:– Kisan News: 4727 किसानों का 67.84 करोड़ कर्ज माफ

About The Author

Related Posts