पटाखों से झुलसी भाजपा सांसद बहुगुण जोशी की पोती का निधन

Published On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मंगलवार को मृत्यु हो गयी। मासूम दीपावली के दिन पटाखों से झुलस गयी थी। विश्वस्त सूत्रों ने यहां बताया कि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी की पुत्री किआ दीवाली की रात पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 60 फीसदी झुलसी बच्ची की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने उसे दिल्ली के मिलेट्री अस्पताल के लिये रेफर किया।

उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस बीच उसकी सांसे थम गयी। उन्होने बताया कि किआ दीपावली की रात दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी। फुलझड़ी जलाने के दौरान आग उसके कपड़ों को छू गयी जिससे बच्ची झुलस गयी।

यह भी पढ़े – अमेरिका, फ्रांस ने नागोर्नो-करबाख संघर्ष विराम में रूस की भूमिका को मान्यता दी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts