गया में शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या

Published On

गया (एजेंसी)

बिहार में गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुबह में ग्रामीणों की सूचना पर दरिऔरा गांव के निकट ऑटो रिक्शा से एक युवक का शव बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से युवक के शव के अलावा शराब बरामद की है। मृतक की पहचान जिले के आमस थाना क्षेत्र के सतियाडीह गांव और शराब तस्कर उमेश यादव (26) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने तस्कर की हत्या की है। उमेश ने अपना ऑटो खरीदा था जिससे वह शराब की तस्करी किया करता था। शव पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts