हरिभजन भारद्वाज बने थम्बा चौधरी

Published On

बड़ौत (सच कहूँ न्यूज)। बड़ौत स्थित पट्टी मेहर में रिक्त रहे थांबा चौधरी के पद पर वंशवाद एवं खाप परंपरा अनुसार हरिभजन भारद्वाज (Haribhajan Bhardwaj) को पट्टी मेहर थम्बा चौधरी की पगड़ी बांधी गई, इस अवसर पर चौधरी चौरासी सुभाष शर्मा जी ने कहा की नवनियुक्त चौधरी पंडित हरि भजन भारद्वाज अपने पूर्वजों की भांति इस पगड़ी की शोभा एवं गरिमा को बढ़ाएंगे जिसमें सर्व समाज के चौधरी, थम्बा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से थम्बा चौधरी की पगड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश खाप चौधरी चौरासी पंडित सुभाष शर्मा ने एवं संचालनकर्ता बिल्लू शर्मा रहे। (Baraut News)

इस अवसर पर देश खाप चौधरी प्रतिनिधि संजीव तोमर, इंद्र दत्त शर्मा चौधरी बालियान खाप, पंडित ओंकार शर्मा उज्वला खाप, आदेश शर्मा चौधरी चौगामा, नीतीश शर्मा थंबा बावली, ऋषि पाल शर्मा थंबा किशनपुर बिराल, महेंद्रगढ़ चौहान खाप, शिवकुमार थम्बा बिजरोल, चेयरमैन अश्वनी तोमर एवं चौधरी रामकिशोर थंबा मलकपुर, अशोक शर्मा लाठियान खाप, मुकेश नांगल, दीपक शर्मा एडवोकेट, प्रधान योगेश शर्मा, राधेश्याम एडवोकेट, विक्रम प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल शर्मा जागोस, राममेहर शर्मा बीडीसी, महक सिंह इतिहासकार, आदि उपस्थित रहे, एवं कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रूप देने के लिए काफी संख्या में ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– अलीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

About The Author

Related Posts