पचास हजार रुपये की अवैध चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को पचास हजार रुपये की कीमत की अवैध चरस के साथ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है। रविवार को एसपी शामली (Shamli) अभिषेक झा के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कैराना पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। (Kairana News)

जिसके कब्जे से 490 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत करीब पचास हजार रुपये बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इस्लाम पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला अंसारियान कस्बा कैराना बताया। आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया गया है। (Kairana News)

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम शिरोर में “मंडुआ” की बुवाई की

About The Author

Related Posts