कोविड 19 के खिलाफ जंग की कमान भारत के हाथ आयी : नड्डा

Published On

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के खिलाफ वैश्विक जंग की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों आ गयी है और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से अन्य देशों की मदद कर रहे भारत को पूरा विश्व आशा से देख रहा है। श्री नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और मध्य ज़ोन के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ पांच अलग-अलग बैठकों में चर्चा की और पार्टी द्वारा कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए उठाये गए राहत कार्यों की समीक्षा की।

इन बैठकों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पुदुच्चेरी (पहली बैठक), महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, दमन और दीव, दादरा और नागर हवेली (दूसरी बैठक), राजस्थान, गुजरात (तीसरी बैठक), जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली (चौथी बैठक) और मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (पांचवीं बैठक) के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। इन सभी बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी. एल. संतोष भी उपस्थित थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts