बुलंदशहर मे दराेगा की सहकर्मी की गोली से मौत

Published On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर बीबी नगर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक की साथी दरोगा के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी सब इंस्पेक्टर को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि बीबीनगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मध्यरात्रि अपने क्वार्टर में सो रहे थे कि तभी नरेंद्र सिंह नामक दरोगा वहां आए और उनकी सरकारी रिवाल्वर से गोली चल गयी।

गोली लगने से घायल नरेंद्र को आरोपी बिजेन्द्र अपनी निजी कार से एक निजी अस्पताल में लाया जहां चिकित्सकों से यह कह कर फरार हो गया कि वह थाने से पैसे लेकर आ रहे हैं। उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा तलाश करने पर उनकी लोकेशन गाजियाबाद और थाना मसूरी के बीच रनिंग में मिली जिसके बाद पीआरबी की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा सीओ स्याना को भेज कर उन्हें बुलंदशहर लाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts