न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Published On

नई दिल्ली। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह जानकारी विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अधिसूचना संख्या के.13011103/2022-यूएस.आई 11 दिसंबर, 2022 द्वारा बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को भारत के शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:– भूपेंद्र पटेल दूसरी बार ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ

क्या है मामला

अधिसूचना के अनुसार उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश पद पर उनकी नियुक्ति, उनके पद का प्रभार ग्रहण करने के तिथि से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति के साथ अब उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी जबकि वहां मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है। न्यायामूर्ति दत्ता का जन्म 09 फरवरी, 1965 हुआ है। शीर्ष न्यायालय में सेवानिवृत्ति की उम्र 65 होने के कारण उनका कार्यकाल 08 फरवरी, 2030 तक रहेगा। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम (उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति संबंधी वरिष्ठ न्यायाधीशों का मंडल) ने न्यायाधीश दत्ता को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में लाए जाने की सिफारिश की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts