Pawan Singh, Jyoti Singh Controversy: अभिनेता व गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का जनता से ये बड़ा सवाल!

Published On

Pawan Singh, Jyoti Singh Controversy: पटना। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच जारी मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। भाजपा में पवन सिंह के शामिल होने के बाद से दोनों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है। हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जनता से यह जानना चाहा है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) में उतरना चाहिए या नहीं। Jyoti Singh News

ज्योति ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं दुविधा में हूं। समझ नहीं पा रही कि चुनाव लड़ूं या नहीं। मैं जनता की राय चाहती हूं, क्योंकि वही मेरे लिए सर्वोच्च है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस विषय पर लोगों से मिले सुझावों में समान रूप से समर्थन और विरोध दोनों मिले हैं, जिससे वह उलझन में हैं।

पवन सिंह ने पहले ही साफ किया है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे

जानकारी के अनुसार, ज्योति सिंह गुरुवार को काराकाट क्षेत्र के लोगों से मिलेंगी और वहीं जनता से प्रत्यक्ष रूप से इस विषय पर बातचीत करेंगी। वहीं, पवन सिंह ने पहले ही साफ किया है कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते रहेंगे। Jyoti Singh News

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ज्योति सिंह को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ देखा गया था, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि वे जन सुराज पार्टी से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि उस समय उन्होंने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया था।

अब सोशल मीडिया पर जनता का एक बड़ा वर्ग ज्योति सिंह के समर्थन में उतर आया है। अनेक यूजर्स ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा, “आप शिक्षित हैं, समझदार हैं, राजनीति में बदलाव ला सकती हैं।” वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें पारिवारिक मसलों को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी है। इस बीच, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि ज्योति सिंह ने सचमुच चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, तो यह न केवल भोजपुरी फिल्म जगत बल्कि बिहार की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर सकता है। Jyoti Singh News

About The Author

Related Posts