दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस व छुरा बरामद, तीन गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस व छुरा बरामद हुआ है। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार रात्रि अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Kairana News

जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस व नाजायज छुरा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता अनस निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, मोहम्मद उवैर निवासी पीपलोतला बड़ी आल तथा फैसल निवासी ग्राम राणामाजरा थाना सनौली खुर्द हरियाणा बताए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– शादी समारोह में हमला करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

About The Author

Related Posts