केजरीवाल ने डेंगू नियंत्रण के लिए की महाअभियान की शुरूआत

Published On

नयी दिल्ली। वर्षा के बाद मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और राजधानी में डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान की शुरुआत की। पिछले साल की भांति  केजरीवाल ने आज सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान का श्रीगणेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार का प्रयास राजधानी को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए मुक्त कराना है।

उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वह खुद तो इस अभियान से जुड़े ही अपितु अपने दस और मित्रों और जानकारों को भी जोड़े। उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद वर्तमान समय में डेंगू मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक रहती है। मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने लिए घरों में पानी जमा करके नहीं रखें और आसपास भी ऐसा नहीं होने दें। इस अभियान को केजरीवाल मंत्रिमंडल के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी प्रत्येक रविवार को अपने घर में चलाएंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts