लोकदल ने दी सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी  

Published On

चुनाव में  युवाओं को टिकट देने की पैरोकारी करूंगा : चंदन चौहान

  • सचिन त्यागी के साथ सैकड़ों युवाओं ने भी ली राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता   

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  राष्ट्रिय लोकदल ने कुनबे का विस्तार करते हुए युवा राष्ट्रिय महा सचिव की घोषणा की। (Ghaziabad) राजनगर स्थित ऑर्नेट पैलेस में पत्रकार वार्ता में युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरापुर से विधायक  चंदन चौहान ने अमरजीत बिड्डी, अरुण भुल्लन, रविंद्र चौहान की मौजूदगी में  सचिन त्यागी को युवा राष्ट्रीय महासचिव की अहम् जिम्मेदारी देते हुए नियुक्ति सौंपा। युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चंदन चौहान  ने कहा कि आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को टिकट देने की पैरोकारी  की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी: जयवीर

आज युवा जयंत चौधरी को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्रीय लोकदल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सचिन त्यागी की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने भी राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा चौधरी साहब ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा विधायक चंदन चौहान को सौंपी है। उनकी अध्यक्षता में प्रदेश में युवाओं में एक माहौल बनेगा और युवा राष्ट्रीय लोकदल मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। इस मौके पर भुल्लन चौधरी ने आगामी निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, अजीत त्यागी, अक्षय त्यागी, बिट्ट राणा, धर्मेंद्र त्यागी, निखिल त्यागी, प्रवीण त्यागी, सहदेव त्यागी, सनी  त्यागी, रविंद्र त्यागी, विक्की त्यागी, विपिन  त्यागी, विपुल त्यागी, विक्रम त्यागी, यशपाल त्यागी, अभय त्यागी, अभिनव त्यागी, अभिषेक त्यागी, आदेश त्यागी, आदित्य त्यागी, गौरव त्यागी, अजय त्यागी, आकाश त्यागी, आलोक त्यागी, अमन त्यागी, दीपक त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कमल त्यागी, कपिल त्यागी, मनीष त्यागी, मोहित त्यागी, बुध प्रकाश त्यागी, बृजलाल गुप्ता, पंकज  आदि  मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts