किसानो, मजदूरों की आवाज थे महात्मा टिकैत: बिजेंद्र सिंह

Published On

भाकियू ने मनाई दुनिया के बेताज बादशाह बाबा महात्मा स्व महेंद्र सिंह टिकैत की 88वी जयंती, हवन कर अर्पित की पुष्पांजलि

  • भाकियू ने किसान जागृति दिवस के रूप में बनाया महात्मा टिकैत का जन्म दिन | Ghaziabad News
  • भाकियू अध्यक्ष ने महात्मा टिकैत के सिद्धांतो पर चलने का आवाहन किया

गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के संस्थापक एवं दुनिया के बेताज बादशाह बाबा महात्मा स्व महेंद्र सिंह टिकैत का 88वा जन्मदिन जागृति दिवस के रूप में देश भर में जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर मनाया गया। इधर उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फर नगर के गांव सिसौली में किसान भवन में मुख्य रूप से भव्य आयोजन हुआ। गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों किसानों ने हवन करने के बाद उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा टिकैत का मनाया।

इसके बाद एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के अध्यक्ष हरपाल सिंह बनाए गए। भाकियू जिला चौधरी बिजेंद्र सिंह,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतो पर चलने का आव्हान किया। आयोजित भाकियू पंचायत में तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा, छोटे चौधरी, पावन (दुहाई), वीरेंद्र त्यागी, कुशलवीर, पिंटू अमरला, आलोक चौधरी आदि वक्ताओ ने बाबा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के जरिए किसानों के लिए किए गए संघर्षों से अवगत कराया गया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के लिए उन्होंने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। कहा कि किसानो, मजदूरों की आवाज थे महात्मा टिकैत। Ghaziabad News

हम सभी को उनके सिद्धांतो पर चलकर किसानों, मजदूरों की समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठानी होगी। महात्मा टिकैत ने हमे अपनी बात कहना और रखना सिखाया। युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ने कहा कि किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने सारा जीवन सादगी के साथ किसानों को न्याय दिलाने में लगा दिया। उनका जन्म 6अक्तूबर 1935 को उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिसोली में साधारण परिवार में हुआ था। वह जाति,बिरादरी भेदभाव से दूर रहे। भारतीय किसान यूनियन संगठन बनाकर देश के किसानों की आवाज बन।और अंतिम सांस तक किसानों की चिंता करते हुए पंचत्व में विलीन हो गए। सभी ने बाबा महात्मा टिकैत के सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया।

किसान जागृति कार्यक्रम में यह रहे मौजूद | Ghaziabad News

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र,जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई), युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, वेदपाल मुखिया की टीम, मुस्तफाचौधरी, समाजसेवी रामकुमार चौधरी, राहुल सुराना,जयकुमार मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू अमरला टीम, यशवीर सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह,सुंदर चौधरी (दुहाई),रविंद्र चौधरी, रामकुमार चौधरी, महेंद्र तेवतिया, मास्टर ओमपाल सिंह, निरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, रण कुमार, राजाराम, विकास, श्रीओम चौधरी,राजू (अमराला), बच्चू सिंह, आलोक चौधरी, दीपक खंजरपुर,रमेश,जोगीभाई, जोनी, सोनू, कवरपाल, गुलबीर सिंह, मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, प्रवीण नेहरा(कल्लू), प्रशांत कुमार, नरेश यादव मुखिया, महेंद्र सिंह,विकास कुमार, आदि सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Hair Fall: ऐसे दूर होगी गंजेपन की समस्या, सिर पर फिर लहराएंगी जुल्फें, जानिये कैसे…

About The Author

Related Posts