मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल

Published On

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार काेविंद ने गिरीश चन्द्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बुधवार को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को दिल्ली में कोई अन्य जिम्मेदारी एवं पद दिए जाने की संभावना है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts