कोहरे की आगोश में यूपी के कई जिले,ठंड भी बढ़ी

Published On

लखनऊ l ठंड के तल्ख होते तेवरों के साथ उत्तर प्रदेश में कोेहरे की पर्त भी मोटी होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के कई जिले कोहरे की आगोश में रहे (Many Districts of UP in Fog) जिसके चलते सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। लखनऊ और कानपुर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता का स्तर 20 मीटर से भी कम रहा जिसके कारण रात में वाहन रेंग रेंग कर चले वहीं कुछ स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होने के आसार है वहीं कोहरे के प्रकोप से निजात मिलने की फिलहाल कोई संभावना नही है। पर्वतीय अंचलों में बर्फवारी के चलते उत्तरी-पश्‍चि‍मी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। उन्होने बताया कि लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार तक तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। इस दौरान वर्षा की कोई संभावना नहीं है। उधर, घने कोहरे के बीच कासगंज में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts