मोदी ने महात्मा गांधी और अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी

Published On

नयी दिल्ली  (एजेंसी)

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दुबारा ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मोदी सुबह करीब सात बजे राष्ट्रपिता की समाधि राजघाट पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

सत्रहवीं लोकसभा के 23 मई को आए नतीजों में मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 353 सीटें जीती हैं। इसके बाद श्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सदैव अटल समाधि पर गये और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts