मन की बात: पूरे देश में 31 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया : पीएम

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का का 78वां संबोधन है। इस दौरान पीएम मोदी ने महान एथलीट दिवंगत मिल्खा सिंह को याद करते हुए उनके साथ बिताए अपने समय को याद किया। इस दौरान वह देश में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 31 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

corona vaccine

वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीके की सुरक्षा देश के हर नागरिक को मिले, हमें लगातार प्रयास करते रहना है। कई जगहों पर वैक्सीन को लेकर झिझक को खत्म करने के लिए कई संगठन के लोग आगे आये हैं और सब मिलकर के बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मेरी माँ तो करीब-करीब 100 साल की हैं, उन्होंने भी दोनों डोज लगवा लिए हैं। कभी-कभी किसी को इससे बुखार वगैरह आता है, पर वो बहुत मामूली होता है, कुछ घंटो के लिए ही होता है। देखिए, वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts