Shefali Jariwala death case Updates:अभिनेत्री शेफाली जरीवाला मौत मामले में नया खुलासा! पारस छाबड़ा ने की थी ‘अचानक मौत’ की भविष्यवाणी! पुराना वीडियो फिर चर्चा में

Published On

Shefali Jariwala death case Updates: नई दिल्ली। लोकप्रिय संगीत वीडियो ‘कांटा लगा’ से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर फैला दी। शेफाली एक सक्रिय जीवनशैली अपनाती थीं और नियमित रूप से योग व व्यायाम करती थीं। उनका अचानक यूं दुनिया से चले जाना उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा आघात है। Shefali Jariwala death

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का वीडियो फिर चर्चा में | Shefali Jariwala death

उनकी मृत्यु के बाद, एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है, जिसमें बिग बॉस 13 में उनके सह-प्रतियोगी और अभिनेता पारस छाबड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान उनकी कुंडली का विश्लेषण करते हुए संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की बात कही थी।

स्वास्थ्य को लेकर पहले भी कर चुकी थीं खुलासा

शेफाली ने पूर्व में यह साझा किया था कि उन्हें किशोरावस्था में मिर्गी (एपिलेप्सी) की समस्या रही थी। हालांकि उचित इलाज, जीवनशैली में सुधार और ध्यान-योग के अभ्यास से वे लगभग दो दशकों तक इस बीमारी से मुक्त रहीं। उसी पॉडकास्ट में पारस ने उन्हें सलाह दी थी कि वे मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस होने पर पहाड़ों की यात्रा करें और माता रानी के मंदिरों या ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें ताकि उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिले। Shefali Jariwala death

Bangladesh: बांग्लादेश में महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

About The Author

Related Posts