ग्राहकों से उलझने पर नौ मीट विक्रेता गिरफ्तार, चालान

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्राहकों से उलझने एवं सार्वजनिक मार्ग पर गंदगी फैलाने के आरोप में पुलिस ने नौ मीट विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मीट विक्रेताओं के खिलाफ शांति भंग होने की आशंका के चलते चालानी कार्यवाही की गई है। Kairana News

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला छड़ियान से मीट विक्रेता इरफान, अबरार, आरिफ, आसिफ, अहसान, अकरम, शाबान, आबिद व इंतजार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) की धारा-170 के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने चालानी कार्यवाही के बाद सभी आरोपियों को उपजिला मजिस्ट्रेट कैराना की कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई राहुल देशवाल ने बताया कि कुछ मीट विक्रेताओं के खिलाफ ग्राहकों से झगड़ा करने एवं सार्वजनिक मार्ग पर गंदगी फैलाने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसके चलते नौ मीट विक्रेताओं के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते चालानी कार्यवाही की गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Coronavirus News: सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक तीन केस

About The Author

Related Posts