PM Modi Electric Buses Delhi: पीएम मोदी ने दी दिल्ली वासियों को स्पेशल सौगात!

Published On

200 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Electric Buses Delhi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना कर स्वच्छ और हरित दिल्ली के निर्माण के संकल्प को और सशक्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी उपस्थित रहे। Narendra Modi News

प्रधानमंत्री ने इस आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “स्वच्छ और हरित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक और कदम। दिल्ली सरकार की इस पहल से सतत विकास एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नागरिकों के जीवन में सुगमता आएगी।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह पहल वायु प्रदूषण में कमी लाने और सार्वजनिक परिवहन को शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की है। यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे पर्यावरणीय चेतना को और प्रबल बल मिला।

प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ भी रोपा | Narendra Modi News

इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा भी रोपा। उन्होंने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर हमने ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ को भी बल प्रदान किया, जिसका उद्देश्य अरावली पर्वतमाला के वन क्षेत्र को पुनर्जीवित करना है।” प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला, जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में फैली है, पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में पर्यावरणीय क्षरण की चुनौतियाँ सामने आई हैं, जिनका समाधान करने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक वृक्षारोपण तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक विधियों को भी अपनाया जाएगा, विशेषकर शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में। वृक्षारोपण कार्यों की निगरानी ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ के माध्यम से की जाएगी, और प्रत्येक पौधे को जियो-टैग किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से इस हरित पहल में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीईवीआई योजना के अंतर्गत 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। यह संयुक्त पहल न केवल दिल्ली को स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त बनाएगी, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए हरित विकास का प्रेरक उदाहरण भी बनेगी। Narendra Modi News

Punjab: मक्की की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट

About The Author

Related Posts