Noida News: नोएडा शहर में गड्ढा युक्त सड़क बनी हादसों का कारण

Published On

सड़कों में गड्डो के चलते वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है परेशानी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर पलीता लगा रहे हैं,प्राधिकरण के वर्क सर्कल अधिकारी

नोएडा (सच कहूँ/जगदीश शर्मा)। Noida News: कहने को नोएडा सिटी हाइटेक सिटी कहा जाता है ,लेकिन यहां तैनात वर्क सर्किल अधिकारी विकास कार्य करवाने की बजाय ऑफिस में गप्पे हांकते रहते हैं, वे गप्पो में इतने मशगूल होते हैं की ,समस्या लेकर आए लोगों से मिलने तक की जहमत नहीं उठाते, नोएडा शहर की मेंन सड़कों पर गड्ढों की वजह से वाहन चलाना काफी परेशानी का सबब बन रहा है। और इन गड्ढों के चलते सड़क हादसों में भी आए दिन वृद्धि हो रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कृष्णा करुणेश को कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया, उनसे शहर वासियों को बड़ी उम्मीद थी ,और उनके तैनाती के बाद कुछ कार्य होने भी लगे, लेकिन पूर्व से तैनात अधिकारी विकास कार्य कराने की बजाय अन्य कामों में लगे रहते हैं। उनके पास अगर कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है तो ,उनका फोन उठाना तो दूर, वहां पहुंचने पर उनकी समस्या समाधान करने की बजाय उन्हें मिलने तक की मोहलत नहीं दी जाती। Noida News

ऐसे में परेशान व्यक्ति बिना मिले ही लौट जाते हैं ,जबकि सिविल विभाग में तैनात बड़े अधिकारी के यह हालत है, तो विभाग के अन्य निचले स्तर के अधिकारियों के क्या हालात होंगे। लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री एक तरफ जहां देहात में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रहे हैं और उनका दावा कहीं दिखाई भी दे रहा है, लेकिन नोएडा शहर की सड़कों की हालत बद से बदतर है, लोगों का मानना है कि जिस तरह मुख्यमंत्री विकास कार्य कराने के लिए सजग हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी उनके ये इस दावे पर पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों पर अवश्य संज्ञान लें।

यह भी पढ़ें:– ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना: डॉ इंदु बंसल

About The Author

Related Posts