पूर्व भाजपा सांसद ने कैम्प कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कैराना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने कैंप कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने दूरभाष से अधिकारियों से वार्ता करके जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए है। शुक्रवार को कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान सांसद प्रदीप चौधरी शामली में स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे। Kairana

जहां पर उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्याएं सुनी। पूर्व सांसद ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता की। उन्होंने अफसरों को समस्याओं के यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। पूर्व भाजपा सांसद ने कैम्प कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, कंडेला मंडलाध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान, कैराना मंडलाध्यक्ष आलोक मित्तल, प्रताप जगनपुर, आलोक चौधरी आदि उपस्थित रहें। Kairana

यह भी पढ़ें:– नगरपालिका का सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार निलंबित

About The Author

Related Posts