प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर

Published On

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। सेना के आर आर अस्पताल की ओर से शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मुखर्जी की हालत में सुबह कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। वह अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। उनके चिकित्सा मानक भी स्थिर हैं। मुखर्जी के मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा की गई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts