भिंड में पुजारी की गला घोटकर का हत्या

Published On

भिंड़। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के चांसड गांव में मंदिर के एक पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चांसड़ गांव निवासी विक्रम सिंह भदौरिया हनुमान मंदिर में पुजारी थे। कल रात्रि पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने कैंची से वार किया। पुजारी ने कैंची के वार से बचने की कोशिश की, तो आरोपियों ने सफेद रंग की तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर फूप पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts