भारतीय नव वर्ष के अवसर पर समिति चैयरमैन संदीप गुप्ता ने कही ये बड़ी बात

Published On

खिजराबाद (सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: प्रतापनगर की जानी मानी संस्था जन कल्याण समिति ने भारतीय नव वर्ष के अवसर पर वीरेंद्र मोहन गीता विद्या मंदिर प्रतापनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण अग्रवाल अध्यक्षता खन्ड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक राणा ने, और विशिष्ट अतिथि केरूप में रविन्द्र पूर्व सरपंच कलेसर ने शिरकत की। सबसे पहले विद्यालय प्रधानाचार्य ललित कुमार ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। Khizrabad News

इस मौके पर समिति चैयरमैन संदीप गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष प्रकृति में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन को दशार्ता है।उन्होंने इस वर्ष पर कहा कि सभी भारतीयों को आज के दिवस को उल्लास और उत्साह से मनाना चाहिए। मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक राणा ने सभी को भारतीय नववर्ष की बधाई दी। संस्था द्वारा संचालित नेत्र ज्योति अभियान के तहत आज ही 7 जरूरमंद व्यक्तियों जिनमे सोमी देवी चंदाखेड़ी से, भगवद दयाल चंदाखेड़ी से, फकीर चंद प्रतापनगर से,कमला देवी मातारीलीयों से,शांति देवी रामपुर खादर से,राकेश कुमार अरियों वाला से,शांति देवी प्रतापनगर से को आंखों में लेंस डलवाने हेतू यमुनानगर भेजा गया। इस मौके पर संस्था सदस्यों राजेश कश्यप, मधुकर चौहान,पवन गुप्ता,संजीव चनालिया, गगन ग्रोवर असलम खान उपस्थित रहे। Khizrabad News

यह भी पढ़ें:– हाईटेक तरीके से लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा भारत निर्वाचन आयोग

About The Author

Related Posts