केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Rahul Gandhi Birthday: गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी जिलाध्यक्ष शामली अखलाक प्रधान के फार्महाउस पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। अखलाक प्रधान ने कहा राहुल गांधी दूरदृष्टि वाले नेता है। वह भारत का उज्ज्वल भविष्य है। जिला महासचिव शमशीर खान ने कहा राहुल गांधी गरीब, मजदूर, दलित, वंचित, शोषित वर्गों की आवाज है। वह समय-समय पर हर वर्ग की आवाज उठाने का कार्य करते रहते है। इस अवसर पर सलामत अंसारी, फरमान अंसारी, जावेद अहमद, कारी जुल्फान आदि उपस्थित रहे। Kairana

यह भी पढ़ें:– सरसा में झमाझम बारिश, राजस्थान से लेकर यूपी तक मौसम हुआ सुहावना

About The Author

Related Posts