Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Published On

Rakhi Festival India: नई दिल्ली। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव तथा महिलाओं के सम्मान के संकल्प को दोहराया। Rakshabandhan 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास को गहरा करता है तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत बनाता है। उन्होंने अपील की कि इस अवसर पर हम एक ऐसे समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन न केवल राखी के धागे की पवित्रता का प्रतीक है, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली के प्रति संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व हमारे भीतर मौजूद रक्षा भाव को और प्रबल बनाए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि राखी केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान और स्वदेशी के संकल्प को भी मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी। देशभर में इस पावन अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान का वचन निभाने का संकल्प ले रहे हैं। Rakshabandhan 2025

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, राहगीर परेशान, फ्लाइटें रद्द

About The Author

Related Posts