भाजपा सरकार खुलेआम किसानों का शोषण कर रही है : दिलनवाज

Published On

छछरौली में किसान संदेश अभियान के तहत हुई रालोद की किसान पंचायत

मोरना (राहुल कुमार प्रजापति)। गांव छछरौली में रालोद द्वारा किसान संदेश अभियान के तहत किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें रालोद के पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। मुख्य अतिथि बुलंदशहर के पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के माध्यम से ही प्रदेश में चीनी मिले लगी है। जिसके बाद ही किसानों में खुशहाली आई है। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खुलेआम किसानों का शोषण कर रही है। प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार ने अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित नही किया है।

यह भी पढ़ें:– गैस गीजर से दम घुटने से दो जनें बेहोश

जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर रही है भाजपा सरकार किसानों का जमकर शोषण कर रही है। रालोद ने किसानों के हित में किसान संदेश अभियान चलाया है जो लाभकारी गन्ना मूल्य के घोषित होने तक जारी रहेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। रालोद के द्वारा किसानों के हित में किसान संदेश अभियान का आयोजन किया गया है। पंचायत में मौजूद सभी किसानों के लाभकारी मूल्य की घोषणा करने के फार्म भरवाए गए जो प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। पंचायत को जिला महासचिव डा. अमित ठाकराना, राजीव राठी, काजी नबील, मनोज राठी, ललित सहरावत ने भी संबोधित किया। पंचायत में गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार, सुंदर गुर्जर, अमित, राजीव राठी, सुधीर, शैलेंद्र तोमर, साकिब, गौरव आदि कार्यकर्ता मौजूद मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts