स्कूल और यात्री वाहन स्वामी रविवार को शिविर कैंप में कराएं फिटनेस: राहुल श्रीवास्तव 

Published On

संभागीय परिवहन परिवहन विभाग कल लगाएगा वाहनों की फिटनेस के लिए स्पेशल कैंप | Ghaziabad News

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: संभागीय परिवहन परिवहन विभाग गाजियाबाद ने जनपद के सभी स्कूलों को तत्काल स्कूल और यात्री बसों की फिटनेस कराने के निर्देश जारी किए है। कल यानी रविवार को आयोजित स्पेशल  शिविर कैंप में स्कूली वाहनों और यात्री वाहनों की फिटनेस  की जांच की जाएगी। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव ने दी। Ghaziabad News

उन्होंने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व )के निर्देश अनुसार स्कूल वाहनों और यात्री वाहनों की फिटनेस (जांच) के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल वाहनों  और यात्री वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के  तहत  स्कूली वाहनो एवं यात्री वाहनों की फिटनेस जांच के लिए कैम्प शिविर लगाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस की जाएगी  हैं। Ghaziabad News

स्कूल वाहनों और यात्री वाहनों के स्वामी ऐसे वाहन जिनकी फिटनेस फेल है, फिटनेस फेल वाहनो का फिटनेस कराने हेतु परिवहन विभाग के जरिए फिटनेस कराने के लिए  विशेष शिविर कैम्प का आयोजन रविवार यानि  04 अगस्त 2024  को अधिकृत फिटनेस सेंटर मैसर्स साई धाम सुपर सर्विस सोल्यूशन्स, कुड़िया गढ़ी, डासना गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों से अपील है कि स्कूल वाहन और यात्री वाहनों जिनकी फिटनेस फेल हो चुकी है।वह  फिटनेस फेल वाहनों का फिटनेस आयोजित विशेष शिविर कैंप कराने जरूर करा ले। और भविष्य में होने वाली  कार्यवाही से बचे। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

About The Author

Related Posts