एक्शन में आए एसडीएम शिवाजी यादव, गौशालाओं में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही एसडीएम कैराना शिवाजी यादव एक्शन में नजर आ रहे है। उन्होंने बीडीओ व अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में स्थित गौशालाओं में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए है।

विगत शनिवार को जिला मुख्यालय से जनपद की तीनों तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है, जिसमें ऊन तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात प्रांतीय सिविल सेवा के युवा अधिकारी शिवाजी यादव को एसडीएम कैराना बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने कैराना पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया था। तभी से ही शिवाजी यादव अपने उत्तरदायित्व को लेकर तत्पर नजर आ रहे है। उन्होंने तहसील क्षेत्र में स्थित गौशालाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने सम्बंधित बीडीओ व अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश में लू के अलर्ट को देखते हुए गौशालाओं में मौजूद गोवंशों का पूरा ख्याल रखा जाए। Kairana

गर्मी के मद्देनजर गोवंशों के लिए ताजा पेयजल, हरा चारा व भूसा उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारी अविलंब निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। शीघ्र ही गौशालाओं का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। निर्देशों की अवहेलना करने अथवा खामियां मिलने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं, एसडीएम ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गोवंशों की देखभाल, हरा चारा व पेयजल आदि की व्यवस्था को सुचारू करने को कहा गया है। शीघ्र ही गौशालाओं का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना

About The Author

Related Posts