Agra Road Accident: आगरा सड़क एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Published On

Agra Road Accident: आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक और चिंता का वातावरण उत्पन्न कर दिया है।थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के समीप एक आम से लदी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Agra Accident News

Uttar Pradesh Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोग जिंदा जले

एसीपी हेमंत कुमार के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और चालक झपकी लेने के कारण नियंत्रण खो बैठा। वाहन के पलटने से डिवाइडर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं, गाड़ी में सवार चालक और हेल्पर भी घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल के पास हुई, जहां एक तेज़ रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में दो यात्रियों की जान चली गई जबकि लगभग 15 से 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आगरा रेफर किया गया।

फतेहाबाद थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि बस तेज़ गति में थी और जैसे ही वह एक्सप्रेसवे के 21वें किलोमीटर पर पहुँची, सामने चल रहे एक पत्थर से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा लगभग दो मीटर तक ट्रक में धँस गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुँची। बचाव कार्य के दौरान दो लोग बस के केबिन में फँसे मिले, जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख | Agra Accident News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और जिला प्रशासन को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Bihar lightning Accident: बिहार में वज्रपात से 12 लोग मरे, मुख्यमंत्री ने 4 लाख की सहायता राशि देने …

About The Author

Related Posts