कड़ी सुरक्षा में शिमला पहुँची सोनिया गांधी

Published On

हिमाचल में अगले माह होने हैं चुनाव

शिमला (एजेंसी)। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश में चुनावी उठा-पटक के बीच सोमवार को छराबड़ा पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंची। इसके बाद यहां से वे छराबड़ा स्थित अपनी बेटी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर गर्इं। श्रीमती सोनिया गांधी का यह दौरा गुपचुप हुआ। बताया जा रहा है कि वह छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आई हैं। लेकिन चुनावी माहौल में राजनीतिक चर्चा भी संभव है। वे यहां दो दिन रूकेंगी और 11 अक्टूबर को दिल्ली लौट जाएंगी और 14 के बाद होने वाली चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगी।

टिकटों को लेकर मचा है घमासान

बताया जा रहा है कि श्रीमती सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी पार्टी पदाधिकारी से नहीं मिलेंगी, न ही किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। सोनिया गांधी की बेटी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा चार अक्टूबर से शिमला में ही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने बेटे व पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर खूब उठापटक चल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी टिकटों पर बात नहीं बन पाई है। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टिकटों पर अंतिम मुहर लगनी है। प्रदेश में अगले माह नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts