Delhi NCR Weather: आरके पुरम में आंधी-तूफान ये गया दो ढाबा कर्मचारियों की जान

Published On

Delhi-NCR Rainfall: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दुखद हादसा सामने आया, जिसमें ढाबे पर कार्यरत दो कर्मचारियों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह हादसा तेज आंधी और बारिश के कारण हुआ, जब एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिरा और वह तार सो रहे युवकों के ऊपर आ गिरा। Delhi NCR Weather

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। आरके पुरम में भी एक बड़ा पेड़ टूट गया, जिससे वहां से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर ढाबे के समीप सो रहे दो युवकों पर गिर पड़ा। दोनों कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इसी हादसे में एक कुत्ते की भी करंट लगने से जान चली गई।

यह दुर्घटना लगभग सुबह साढ़े तीन बजे घटी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि यह दुर्घटना लगभग सुबह साढ़े तीन बजे घटी। मृतक ढाबे के पास ही खुले में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों की आयु 22 से 25 वर्ष के बीच थी। दिल्ली में रविवार को हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने की घटनाओं ने जन-जीवन को प्रभावित किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में तूफान और वर्षा की चेतावनी जारी की थी।

आईएमडी के अनुसार, रविवार तड़के राजधानी में हवाएं 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। सफदरजंग वेधशाला में सुबह 3:48 से 4:00 बजे के बीच ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी दर्ज की गई। पहली आंधी में हवा की गति 82 किमी/घंटा और दूसरी में 104 किमी/घंटा मापी गई। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों में बिजली के उपकरणों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है। Delhi NCR Weather

Delhi Rain today 2025: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से मिली ख़ुशी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों …

About The Author

Related Posts