दिल्ली चिड़ियाघर में घुसे आवारा कुत्ते, 3 हिरणों को नोच-नोचकर मार डाला

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली के चिड़िया घर में घुसे आवारा कुत्तों ने 3 हिरणों को मार दिया। यह घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है। चिड़िया अधिकारियों ने इस घटना की अब पुष्टि की और कहा कि दिल्ली चिड़िया घर में घुसे जंगली कुत्तों ने 3 हिरणों को नोचकर मार डाला। जिनमें दो हॉग हिरण और एक सिका हिरण शामिल थे। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने जब बाड़े का निरीक्षण किया तो हिरण मृत पाए गए। अब इस मामले की चिड़ियाघर के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही निजामुद्दीन रेलवे यार्ड के पास जनता बस्ती क्षेत्र में चिड़ियाघर की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए टेंडर जारी किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts