अपर आयुक्त ने कैराना पहुंचकर तहसील, ब्लॉक व नगरपालिका का किया निरीक्षण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अपर आयुक्त सहारनपुर रमेश यादव ने कैराना पहुंचकर तहसील, ब्लॉक व नगरपालिका का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने गांव तीतरवाड़ा में पहुंचकर ग्राम पंचायत के सचिवालय भवन, अमृत सरोवर व पार्क आदि का भी जायजा लिया।

शनिवार को अपर मंडलायुक्त सहारनपुर रमेश यादव कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बुके भेंट करके उनका स्वागत किया। यहां पर अपर आयुक्त ने एसडीएम कार्यालय में तहसील मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों के साथ में बैठक की। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, राजस्व वसूली के लक्ष्य, विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन पत्रावलियों व आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को परखा। उन्होंने फरियादियों के साथ में मधुर भाषा के इस्तेमाल व शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। इसके पश्चात, एडिशनल कमिश्नर ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। Kairana News

जहां पर उन्होंने ब्लॉक परिसर में मौजूद विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने बीडीओ को ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में प्लास्टिक पॉलिथीन के निस्तारण केंद्र बनवाए जाने तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। ब्लॉक निरीक्षण के पश्चात अपर आयुक्त क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा के सचिवालय भवन में पहुंचे। उन्होंने गांव के अमृत सरोवर तथा पार्क का भी भ्रमण किया। अपर आयुक्त ने पार्क की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा और अधिक पौधरोपण करने को कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। सबसे आखिर में अपर मंडलायुक्त ने कैराना पहुंचकर नगरपालिका परिषद का निरीक्षण किया।

जहां पर उन्होंने कर वसूली, दस्तावेज रख-रखाव आदि का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश यादव, राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार व देवानंद, स्टेनो दुष्यंत राणा, बीडीओ कैराना बृजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत राहुल पंवार, सचिव सुशीला रानी, ईओ समीर कश्यप, जलकल लिपिक तासीम अली, लेखाकार राकेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, इनाम अली आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– वित्त मंत्री चीमा ने किया गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास

About The Author

Related Posts