संगठन में बड़ी ताकत है, संगठित होकर अपनी आवाज उठाएं: बिजेंद्र सिंह 

Published On

 भाकियू संगठन किसानों  और मजदूरों का  हितैषी है:छोटे चौधरी

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ने भाकियू संगठन  का विस्तार करते हुए, सैकड़ों को युवाओं भाकियू की सदस्य्ता ग्रहण कराई। मसूरी में आयोजित भाकियू की संगठन विस्तार बैठक में मसूरी और आसपास के किसान  शामिल हुए। वक्ता  के रूप में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया। बैठक मेंगाजियाबाद के  भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ,सतेंद्र तेवतिया,यशवीर सिंह ,ब्रह्मपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे। और किसानों से  एक होकर अपनी लड़ाई लड़ने की अपील  की गई।

भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में बड़ी ताकत है, संगठित होकर अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन संगठन करीब 1986 से शांति के रस्ते पर चलते हुए, किसानों और मजदूरों की आवाज उठता आ रहा है। और आगे  भी उठता रहेगा।  उन्होंने भाकियू में शामिल सभी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन हीनता सबसे बड़ा अपराध है। कोई भी संगठन में अनुशसान हीनता करेगा तो वह संगठन से खुद को बाहर समझे। बाबा  महात्मा स्व.महेंद्र सिंह टिकैत का यह संगठन किसान मजदूरों का संगठन है, सर्वदा उनकी भलाई के लिए करता आ रहा है। और आगे भी निरंतर करता रहेगा।

बैठक में यह भाकियू पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रिय सचिव चौधरी  ओमपाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,पवन चौधरी (दुहाई), युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ,डॉ रिजवान, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश चौधरी (दुहाई),भाकियू कार्यालय प्रभारी सतेंद्र तेवतिया ,फौजी चौधरी ,राजन चौधरी ,दानिश अब्बासी ,दाऊद अब्बासी,सलीम सैफी  ,नौशाद दीपक ,देव चौधरी ,अमीर नौसर ,खालिद अली ,जावेद अब्बासी ,मोहम्मद ,डॉ आरीफ चौधरी (नहाल) ,एम.जे खान  आदि सकैड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts