कैराना से आगरा के लिए परिवहन निगम की बस सेवा पुनः शुरू

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Bus started from Kairana to Agra: उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा कैराना से आगरा के लिए बस सेवा पुनः शुरू की गई है। कैराना से आगरा के लिए बस का संचालन करीब एक वर्ष से बंद पड़ा था। Kairana News

निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के द्वारा उत्तर-प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों से आगरा से कैराना के लिए बंद पड़ी साधारण बस सेवा को पुनः शुरू किए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। ताकि स्थानीय बाशिंदों को कैराना से आगरा मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा हो सके। संगठन की निरन्तर मांग के चलते आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैराना से आगरा के लिए बस सेवा को शुक्रवार से पुनः शुरू कर दिया है। Kairana News

यह बस प्रातः करीब पौने सात बजे कैराना से आगरा के लिए प्रस्थान किया करेगी। जो मेरठ और अलीगढ़ से होते हुए आगरा पहुंचेगी। बस संचालन से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ व हाथरस जाने वाले मुसाफिरों को लाभ होगा। स्थानीय लोगो ने बस सेवा पुनः शुरू करने पर आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार व्यक्त किया है। विदित रहे कि शमून उस्मानी के प्रयासों से इससे पूर्व भी कैराना से विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो चुका है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– जिला जज ने सीजेएम व डीएम-एसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts