‘चौधरी चरण सिंह अमर रहे’ नारों के बीच किसान मसीहा को किया नमन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

रालोद, भाजपा व भाकियू कार्यकताओं ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

मोरना (राहुल कुमार प्रजापति)। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की पुण्यतिथि पर रालोद, भाजपा, भाकियू व सामाजिक संगठनों ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया।

यह भी पढ़ें:–RBI New Guidelines: जरूरी सूचना! 2000 का नोट जमा कराने वाले ध्यान दें…

रालोद (Ralod) के जिला महासचिव डा. अमित ठाकरान, बाबा ओमबीर सिंह, सुंदर गुर्जर, राजीव राठी, मनोज राठी, ललित सहरावत आदि कई दर्जन कार्यकर्ता ‘चौधरी चरण सिंह अमर रहे’ के नारों के बीच चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचे तथा किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत्-शत् नमन किया।

भाकियू (Bhakiyu) के जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी, मिंटू राठी, राजीव कप्तान, मुकेंद्र आदि कार्यकतार्ओं ने भी चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, पूर्व प्रधान मदन पाल, पुनित चौधरी, संजय कुमार आदि कार्यकतार्ओं ने किसान मसीहा को शत्-शत् नमन किया। ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह, मान्यता प्राप्त विद्यालय के बिजेंद्र उपाध्याय, विश्वकर्मा समाज के राजेंद्र धीमान आदि लोगों ने चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों की जयघोष के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया।

About The Author

Related Posts